फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   23 बीमारियों का लगा शिविर 1255 मरीजों की हुई जांच

23 बीमारियों का लगा शिविर 1255 मरीजों की हुई जांच

Sun, 17 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
23 बीमारियों का लगा शिविर 1255 मरीजों की हुई जांच
शिविर में 1255 मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन

शामली। लायंस क्लब शामली क्राऊन आयोजित चिकित्सा शिविर में आंख- नाक, कान, हदय रोग, दंत रोग संबंधी कई बीमारियों के 1255 से ज्यादा मरीजों की जांच की गई।
रविवार को सुबह दस बजे शहर के तालाब रोड पर सरती देवीराजाराम स्कूल में लायंस क्लब शामली क्राऊन द्वारा चिकित्सा शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने दीप प्रज्वलित करके किया। शिविर में आंख, नाक, कान हृदय रोग, दंत, कैंसर, हड्डी, त्वचा, मस्तिक रोग, मूत्र रोग व महिला रोगों के मरीजों की दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल, सुभारती मेडिकल कालेज मेरठ के डाक्टरों की टीम ने जांच की। इस मौके पर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड ईसीजी आदि की निशुल्क जांच की गई। क्लब के अध्यक्ष अंकुर गोयल, शिविर संयोजक अमित श्याम ने बताया कि 23 बीमारियों के 1255 रोगियों की निशुल्क जांच की गई है। इस मौके पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संजय संगल, नीलेश वरिष्ठ, आशु गर्ग, प्रदीप विश्वकर्मा, विजय संगल, डॉक्टर अर्चना शर्मा, अनुराधा संगल, ममता पुरी, अनिता विश्वकर्मा, श्वेता गोयल, कैंसर विशेषज्ञ डाक्टर प्रभात वर्मा, डाक्टर पंकज गर्ग, डाक्टर प्रदीप गोयल, डाक्टर रजनीश गोयल, डाक्टर अकबर खान, सुनील माहेश्वरी, डाक्टर मुकुट मोहन, डाक्टर जितेंद्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed