{"_id":"5a2ad6f24f1c1bee688c0849","slug":"11512756978-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिसंबर को होगी चेयरमैन और सदस्यों की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिसंबर को होगी चेयरमैन और सदस्यों की शपथ
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 दिसंबर को होगी चेयरमैन और सदस्यों की शपथ
शामली। नगर पालिका और नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा सदस्यों को 12 दिसंबर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शासन ने शपथ ग्रहण कराने की तिथि निर्धारित कर दी है। इसके बाद जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिया है।
शामली जनपद में नगर पालिका परिषद शामली, कैराना और कांधला के अलावा नगर पंचायत ऊन, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता, थानाभवन, जलालाबाद, बनत और एलम के अध्यक्ष तथा सदस्यों का निर्वाचन एक दिसंबर को मतगणना से संपन्न हो गया। अब इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाए जाने की तारीख निर्धारित होने का इंतजार किया जा रहा था। शुक्रवार को ही शासन स्तर से प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने आदेश जारी करके कहा कि 12 दिसंबर को नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अध्यक्ष और सदस्यों को शपथ ग्रहण कराने के संबंध में पत्र प्राप्त हो गया है। सभी उपजिलाधिकारियों को इसके लिए नामित कर दिया गया है। उधर, नवनिर्वाचित अध्यक्ष शपथ लेने के लिए समारोह करने की तैयारी में हैं। क्योंकि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वह अपने समर्थकों का आभार भी व्यक्त करते हैं। जिले में वार्ड सदस्यों की संख्या भी 170 है। सर्वाधिक सदस्य शामली, कैराना और कांधला में 25-25 हैं। इस लिहाज से नवनिर्वाचित अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुट गए हैं।