फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कथा श्रवण करने से पापों से मिलती है मुक्ति - सुमित कृष्ण

कथा श्रवण करने से पापों से मिलती है मुक्ति - सुमित कृष्ण

Sat, 04 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
कथा श्रवण करने से पापों से मिलती है मुक्ति - सुमित कृष्ण
थानाभवन (ब्यूरो)। मोहल्ला रोगनगरान स्थित मंदिर श्री सनातन धर्मसभा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथास्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां विधिवत पूजन के बाद भागवत ग्रंथ और कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान व्यास संत सुमित कृष्ण ठाकुर जी महाराज ने कलश स्थापना की महिमा के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मनुष्य में भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और त्याग उत्पन्न होता है, जिससे परमात्मा की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा मनुष्य ने जीवन में कितने पाप किये हों। एक बार श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से पाप नष्ट हो जाते हैं। इस अवसर पर मुख्य यजमान मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, विकास सैनी, कमल सैनी, अनंत गोयल, नरेंद्र सैनी, इंद्रसेन संगल, संजीत गर्ग, रचना सैनी, रश्मि गर्ग, अमित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed