{"_id":"59bec4f94f1c1b24688b50c2","slug":"11505674489-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की फसल अभी लेट, खरीद की तैयारी हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की फसल अभी लेट, खरीद की तैयारी हुई शुरू
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
शामली।
धान की फसल अभी एक माह लेट है। मगर जिला प्रशासन ने धान की खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में छह हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित करते हुए छह खरीद केंद्रों को खोल दिया गया है। शासन ने धान की खरीद के लिए आनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है।
जिले में धान की फसल तैयार होने में अभी एक माह लगेगा, लेकिन उप्र शासन ने बासमती धान के दाम 1590 रुपये और सामान्य मोटा धान के दाम 1550 रुपये घोषित किए हैं। जिले में ज्यादातर बासमती धान की पैदावार होती है। बासमती धान का भाव बाजार में 2300 रुपये से लेकर 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक चला जाता है। बासमती धान का सरकारी दाम बहुत कम दाम घोषित होने से किसान खरीद केंद्रों पर ना आकर पानीपत, करनाल, सोनीपत जिलों की मंडियां में अच्छे दाम पर बेच देते हैं। जिले के खरीद केंद्रों पर पिछले सालो के आंकड़ों पर नजर डाले तो यहां अभी तक धान की खरीद शून्य रही है।
उत्तर प्रदेश शासन ने किसानों से धान की खरीद की आगामी 25 सितंबर से तैयारी की है। इसके मद्देनजर खाद्य विभाग के दो व पीसीएफ के चार खरीद केंद्र खोल दिए हैं। शासन ने धान खरीद के लिए खाद्य विभाग का एक हजार क्विंटल और पीसीएफ के चार खरीद केंद्रों का पांच हजार क्विंटल मिलाकर कुल छह हजार क्विंटल धान खरीद केंद्र का लक्ष्य निर्धारित किया है। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि धान का ऑनलाइन पंजीकरण खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर किया जाएगा। आनलाइन पंजीकरण न कराने वाले किसानों का धान नहीं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
25 से नहीं होगी धान की खरीद
उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि धान की फसल तैयार होने में फिलहाल एक माह है। 20 अक्तूबर के बाद धान की कटाई शुरू होगी। 25 सितंबर से पहले जिले में धान की खरीद हो पाना संभव नहीं हो पाएगा।
जिले में धान के खरीद केंद्र
खाद्य विभाग के खरीद केंद्र : कैराना आर्यपुरी, थानाभवन मंडी।
पीसीएफ के खरीद केंद्र : बाबरी, गोंगेरू, इस्सौपुर खुरगान, ऊन ।