फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नगर निकाय चुनाव 2017, पिछले पांच साल मे बढ़े बीस हजार

नगर निकाय चुनाव 2017, पिछले पांच साल मे बढ़े बीस हजार

Fri, 08 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव  2017,  पिछले पांच साल मे बढ़े  बीस हजार
पिछले पांच साल में बढ़े 20839 मतदाता
विज्ञापन

शामली। नवंबर माह में प्रस्तावित नगर निकायों के होने वाले चुनाव में 2,95,889 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। पांच सालों में 20,839 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। आयोग के निर्देश पर जारी कार्यक्रम नगरीय निकायवार, वार्ड, मतदान स्थल, चुनाव कार्यालय पर चस्पा कर दिया गया है। निकाय पुनरीक्षण के लिए बीएलओ, पर्यवेक्षकों, सेक्टर आफिसरों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति, कार्यक्षेत्र आवंटन, प्रशिक्षण कार्य दस सितंबर तक चलेगा। अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 18 अक्तूबर को किया जाएगा।
एडीएम वित्त शिवबहादुर सिंह ने बताया कि नगर निकाय के चुनाव नवंबर माह में प्रस्तावित हैं। इनमें जिले की कांधला, कैराना, शामली नगर निकाय, एलम, जलालाबाद, ऊन, गढ़ीपुख्ता, बनत, झिंझाना, थानाभवन नगर पंचायत शामिल हैं। नगर निकायों के वार्डों का परिसीमन हो चुका है। पिछडे़ वर्ग के मतदाताओं और जनसंख्या की गणना पूरी हो चुकी है। नगर निकायों के चेयरमैन और वार्डों का आरक्षण होना शेष है।
विज्ञापन

मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान 18 अक्तूबर को पूरा होने के बाद आरक्षण जारी होने और अधिसूचना होने की संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि सभी दस निकायों में वर्ष 2012 में 20,7,550 मतदाता थे, वर्ष 2016 में 2,86,973 मतदाता और 2017 में यह संख्या 2,95,889 पहुंच गई है। पिछले पांच सालों में नगर निकायों में 20839 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed