फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिला कारागार की स्थापना के लिए भूमि की तलाश हुई शुरू

जिला कारागार की स्थापना के लिए भूमि की तलाश हुई शुरू

Wed, 30 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार की स्थापना के लिए भूमि की तलाश हुई शुरू
शामली।
विज्ञापन

जंधेड़ी गांव में जिला कारागार की स्थापना नहीं हो पाएगी। जंधेड़ी गांव की भूमि का प्रस्ताव शासन ने खारिज कर दिया है। अब दूसरे स्थान पर भूमि की तलाश शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर के जेल अधीक्षक के नेतृत्व में मंगलवार को एक टीम ने शामली कलक्ट्रेट पहुंचकर जिले में जेल स्थापना के लिए 70 एकड़ भूमि निशुल्क दिए जाने का अनुरोध किया।
गौरतलब है कि पूर्व में भैंसवाल गांव में जिला कारागार की स्थापना के लिए भूमि का चयन करके शासन को भेजा गया था। कारागार विभाग ने इस भूमि को कम बताकर 70 एकड़ भूमि निशुल्क उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव मांगा था। तत्कालीन डीएम ओपी वर्मा ने जंधेड़ी गांव में जिला कारागार की भूमि का प्रस्ताव शासन को भिजवाया था। शासन की एक टीम ने मौके पर निरीक्षण करके रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शासन ने जंधेड़ी गांव में जिला कारागार की भूमि के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है। मंगलवार को मुजफ्फरनगर जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने शामली कलक्ट्रेट में पहुंचकर एडीएम शिव बहादुर सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन

जिला कारागार के लिए नई भूमि आवंटन कराने का अनुरोध किया। एडीएम शिवबहादुर सिंह ने भैंसवाल गांव में जिला कारागार की प्रस्तावित भूमि के संबंध में सिजरा मंगाकर स्थिति की जानकारी ली। एडीएम शिवबहादुर सिंह ने बताया कि जिला कारागार के लिए भूमि तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed