फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हरियाणा-यूपी के शहरों के लिए परिवहन सेवा हुई बहाल

हरियाणा-यूपी के शहरों के लिए परिवहन सेवा हुई बहाल

Wed, 30 Aug 2017 12:25 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा-यूपी के शहरों के लिए परिवहन सेवा हुई बहाल
शामली।
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण के मामले में सजा का फैसला सुनाए जाने के बाद आखिर हरियाणा प्रशासन ने रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। मंगलवार से यूपी- हरियाणा राज्य के जिलों में रोडवेज बसों का संचालन बहाल हो गया है। सभी रोडवेज बसें अपने निर्धारित समय पर चलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

शुक्रवार को पंचकूला में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें रोडवेज बस, ट्रेनों और रेलवे स्टेेशन समेत सहकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया था। हिंसा के मद्देनजर हरियाणा प्रशासन ने रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी। हरियाणा में परिवहन सेवा बंद कर दिया गया था। शामली- कैराना के हजारों लोगों को पानीपत- करनाल जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। सोमवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम सिंह को सजा सुनाए जाने के बाद हरियाणा प्रशासन ने रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। मंगलवार सुबह से पिछले चार दिन से बंद चल रही हरियाणा- यूपी रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया। शामली बस अड्ड़े से हरियाणा राज्य के पानीपत, रोहतक आदि शहरों के लिए संचालन शुरू हो गया। पानीपत से शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व हरिद्वार सहारनपुर, देहरादून के लिए संचालन शुरू हुआ है। हरियाणा की ओर से रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने से बस अड्डों पर चहलपहल लौट आई है। उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम शामली डिपो के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि हरिद्वार के लिए 30, शामली- पानीपत के लिए 10, मुजफ्फरनगर डिपो ने आठ रोडवेज बसों का संचालन किया है। एआरएम यजुवेंद्र ने बताया कि सहारनपुर से यमुनानगर, जगादरी, लिए यूपी रोडवेज का संचालन शुरू हो पाया है। पूरी तरह स्थिति सामान्य होने पर चंडीगढ़, अंबाला शहरों के लिए रोडवेज बसों को संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed