{"_id":"59a074474f1c1bc9218b4b3c","slug":"11503687751-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया गणपति प्रकटोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया गणपति प्रकटोत्सव
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
शामली।
भगवान गणपति का प्रकटोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। नगर में विभिन्न स्थानों पर गणपति की स्थापना की गई है।
भगवान सिद्धविनायक के प्रकटोत्सव के अवसर पर मंदिर हनुमान टीला स्थित गणेश मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। पुजारियों ने भगवान गणपति की पूजा अर्चना कराई। भगवान को लड्डू का भोग लगाया गया। भजन गायक उत्तम नामदेव ने तेरी जय हो गणेश आदि भजन प्रस्तुत किए। पंडित अजय पाठक ने भी भजन प्रस्तुत किये। पूजन में यजमान विजय गर्ग पूर्व डीआईजी सपत्नीक रहे। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी, वैद्य उपेंद्र द्विवेदी, पंडित दिनेश पाठक, शरद द्विवेदी, जोगेंद्रपाल सेठी, मुकेश मैनेजर आदि मौजूद रहे। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में भगवान श्रीगणेश के मंडप की स्थापना की गई है।
उधर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्राचीन मंदिर आट्ठे वाला में भगवान सिद्धविनायक की विशाल प्रतिमा की स्थापना की गई। पंडित प्रदीप पांडे, अनिल शर्मा, कुलदीप शर्मा ने पूजन कराया। लाला राजेंद्र बर्तन वाले और अश्वनी कांबोज यजमान रहे। इस मौके पर सौरभ गुप्ता, शिवम शर्मा, राजेश गुप्ता, हिमांशु, शिवम गर्ग, विनीत नामदेव, सुनील खोटियान, रविकांत गर्ग आदि मौजूद थे। विश्वकर्मा नगर में श्री गणेश उत्सव परिवार द्वारा बारहवां गणेशोत्सव मनाया गया। भगवान गणपति की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई। भगवान को विशेष भोग लगाया गया और सुबह तथा शाम को महाआरती तथा भजन प्रस्तुत किये गए।
राम ध्वजा के साथ निकाली शोभायात्रा
शामली। मंदिर हनुमान टीला के 48वें रामलीला महोत्सव का झंडा बैंडबाजे के साथ निकाला गया। शोभायात्रा हनुमान धाम से प्रारंभ होकर वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, सुभाष चौक, अग्रसेन पार्क, मिल रोड से होती हुई वापस मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी, जोगेंद्रपाल सेठी, उपेंद्र द्विवेदी, सुरेश शर्मा, पुनीत द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, संजीव शर्मा, संदीप नामदेव, मुकेश मैनेजर, रमेश धीमान आदि मौजूद रहे।