{"_id":"599dd0684f1c1b715f8b46da","slug":"11503514728-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत रिपोर्ट भेजने पर एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत रिपोर्ट भेजने पर एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
ऊन।
सर्वहित बीमा योजना में गलत रिपोर्ट पेश करने के मामले में लेखपाल पर एसडीएम की गाज गिर गई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
ऊन तहसील में हल्का लेखपाल अनुज शर्मा ने सर्वहित बीमा योजना में तहसील कार्यालय में दी गई रिपोर्ट में कोई प्रकरण न होने की रिपोर्ट भेज दी। जबकि करीब एक सप्ताह पहले ही गांव मुंडेट खादर में ट्रक की चपेट में आने से गीत नामक महिला की रिपोर्ट खुद अनुज शर्मा ने बनाई थी। मामले में एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने गलत रिपोर्ट पेश करने के आरोप में लेखपाल अनुज शर्मा को निलंबित कर दिया । इस संबंध में एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि लेखपाल अनुज शर्मा ने गलत रिपोर्ट पेश की साथ ही अन्य कार्यों में भी लापरवाही सामने आई है। जिस कारण उन्हें निलंबित किया गया है।