{"_id":"59949a844f1c1bd9278b4600","slug":"11502911108-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी संचालक द्वारा अनियमितता बरतने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी संचालक द्वारा अनियमितता बरतने का आरोप
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
कस्बे के एचपी गैस ऐजेंसी संचालक द्वारा होम डिलीवरी नहीं देने, गैस चूल्हे के निरीक्षण के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायत की गई। एसडीएम ने मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बुधवार को ऊन तहसील में समाधान दिवस में दर्जनों लोग पहुंचे। उन्होंने एचपी गैस ऐजेंसी के संचालक पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि कुछ लोग घर में लगे गैस चूल्हे का निरीक्षण करने के नाम पर 340 रुपये वसूले रहे हैं, लेकिन रसीद मात्र 140 रुपये की दे रहे हैं। इसके अलावा होम डिलीवरी के भी अलग से पैसे वसूले जा रहे हैं, लेकिन होम डिलीवरी कुछ लोगों को ही दी जा रही है। गैस सिलेंडर में गैस कम पानी ज्यादा निकल रहा हैं, सिलेंडर में गैस कम मिलने की शिकायत करने पर कोई समाधान नहीं किया जाता है। जो उपभोक्ता दस-दस के सिक्के लेकर गैस बुक कराने जाते हैं, उनकी गैस बुक नहीं की जाती है। प्रार्थना पत्र के आधार पर एसडीएम ऊन दुष्यंत मौर्य ने जांच संबंधित अधिकारी को सौंप कर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। शिकायत करने वालों में लवी मित्तल, पीतम सैनी, सुशील शर्मा, विमल मित्तल आदि मौजूद रहे।