{"_id":"599497a74f1c1be1188b472c","slug":"11502910375-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थाओं में हर्षोल्लास के साथ मनाया 71 वां स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थाओं में हर्षोल्लास के साथ मनाया 71 वां स्वतंत्रता दिवस
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शहर के सभी शिक्षण संस्थाओं में 71वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर देशभक्ति तरानों के साथ अमर शहीदों को याद किया। प्रधानाचार्यों और मुख्य अतिथियों ने ध्वजारोहण कर शहीदों को सलामी देकर श्रद्धांजलि दी। शहर में प्रभातफेरी भी निकाली गई।
मेपल्स एकेडमी में प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, डायरेक्टर सोनम, प्रधानाचार्य डॉ. रीटा सिरोही ने ध्वजारोहण कर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। उधर, जैन कन्या इंटर कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। ध्वजारोहण प्रबंधक विरेंद्र जैन व प्रधानाचार्य रुचिता ढाका और अध्यक्ष दीपक जैन ने किया। संचालन रेखा ने किया। वहीं, सनराइज पब्लिक स्कूल में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देते हुए सबको हैरान किया। ध्वजारोहण स्कूल प्रबंधक विजय शर्मा ने किया।
सत्यनारायण इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रबंधक अनुज तायल, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग व प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने किया। छात्र छात्राओं ने कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर देशभक्ति व श्रीकृष्ण के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान नरेंद्र, अरुण, अनुज, सुरेंद्र, एनके कंसल, सुशील, अरविंद गर्ग, सतीश गोयल, कृष्णा, छवि, विकास व सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण राजवीर सिंह ने किया। उधर, रॉक गोल्ड एकेडमी में ध्वजारोहण चेयरमैन सुनील गोयल, शिखर गोयल, सचिन और प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने किया। जिसके बाद छात्र छात्राओं ने नृत्य, गायन, कविता वाचन, भाषण और नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी। संचालन सोनिया और मुकेश चौधरी ने किया।
विज्ञापन
आरके पीजी शामली और आरके इंटर कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम हुए। आरके पीजी में प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार व इंटर कॉलेज में प्रबंध कार्यकारिणी अध्यक्ष जयपाल सिंह, देवराज सिंह व प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने किया। वहीं, मदरलैंड पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण चेयरमैन चेतन मुंजाल और चेयरपर्सन उषा मुंजाल ने किया। वहीं, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण प्रबंधक मुनीश संगल व प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने किया। सर्वोदय कान्वेंट स्कूल में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने किया। उधर, डॉ. एसएन देव ग्रुप कॉलेज और लांसर्स पब्लिक स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। ध्वजारोहण प्रबंधक डॉ. नरेंद्र कुमार, उपप्रबंधक यश चौधरी ने किया। डायरेक्टर अरविंद गुप्ता ने आजादी का महत्व समझाया।
दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण कॉलेज प्रधान अरविंद शर्मा, पूरण चंद, रामेश्वर दयाल, रामकुमार व राजपाल आर्य ने किया। संचालन पूूरण चंद आर्य ने किया। केकेजीएस इंटर कॉलेज भैंसवाल में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं ने प्रभातफेेरी निकाली। ध्वजारोहण राज्यमंत्री सुरेश राणा ने किया। मंत्री सुरेश राणा ने सभी छात्राओं को अधिक से अधिक मेहनत करने की अपील की। अध्यक्षता उदयवीर सिंह ने की। वीवी पीजी कॉलेज में ध्वजारोहण प्राचार्य डॉ. वेद कुमारी व सचिव दीपक जैन ने किया। उधर, रॉक गोल्ड एकेडमी सीबी गुप्ता कॉलोनी में बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। बच्चों ने वह ग्रीटिंग एसपी अजयपाल शर्मा व डीएम इंद्र विक्रम सिंह को भेंट किया। ध्वजारोहण चेयरमैन सुनील ने किया।
सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में देश का 71वां स्वतंत्रता दिवस तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ अध्यक्ष ब्रज भूषण संगल ने ध्वजारोहण करके किया गया। छात्र छात्राओं ने रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के उपलक्ष्य में प्रकाश डाला। विद्यालय के डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने सभी को धन्यवाद दिया।
सेंट फ्रांसिस स्कूल में ध्वजारोहण लेफ्टिनेंट कर्नल अनुपम सक्सेना, प्रधानाचार्य फादर बिजू टोर, सचिव फादर जोंस ने किया। वहीं, बीएसएम स्कूल में ध्वजारोहण चेयरमैन सूर्यवीर ने किया। प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने बच्चों को आजादी के बारे में विस्तार से बताया। रॉयल पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य शिवानी कंदौला ने किया। उधर, स्कॉटिश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने किया।