फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सांसद शत्रुघन से मिलकर गदगद हुई बालिकाएं

सांसद शत्रुघन से मिलकर गदगद हुई बालिकाएं

Fri, 04 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सांसद शत्रुघन से मिलकर गदगद हुई बालिकाएं
सांसद शत्रुघ्न से मिलकर गद्गद हुई बालिकाएं
विज्ञापन

शामली। जरूरतमंद परिवार की बालिकाओं को कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई और इंगलिश स्पीकिंग की निशुल्क सेवा देने वाली शामली जनसेवा समिति ने बालिकाओं को संसद की कार्यवाही से रूबरू कराया। बालिकाओं का एक जत्था संसद भवन भेजा गया। वहां सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से मुलाकात कर बालिकाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने शामली जनसेवा समिति बनाई हुई है, जिसमें शहर और देहात क्षेत्र की बालिकाएं निशुल्क सिलाई, कढ़ाई और कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाओं को संसद भ्रमण के लिए भेजा गया। शामली से उन्हें पूर्व सभासद राजीव मलिक, ओमप्रकाश शर्मा, महेश गोयल और अजय कुमार बस में साथ लेकर दिल्ली रवाना हुए। वहां संसद भवन में पहुंचकर बालिकाओं को संसद की कार्यवाही दिखाई गई। राजीव मलिक ने बताया कि संसद की कार्रवाई के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली अपनी बात रख रहे थे तथा किसानों की कर्ज माफी तथा बैंकों की ब्याज दर घटने को लेकर चर्चा चल रही थी। इसके बाद बालिकाओं की मुलाकात चुरू (राजस्थान) के सांसद राहुल कासवान तथा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से कराई गई। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के साथ बालिकाओं ने फोटो खिंचवाया। साथ ही उनका प्रचलित डायलॉग भी सुना। जैसे ही शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने चिर परिचित अंदाज में खामोश कहा, तो बालिकाएं खिलखिला उठीं। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिका तनु गर्ग, राधिका वर्मा, सृष्टि सैनी, मीनाक्षी, रश्मि, रूबीना, पायल, नम्रता, रूबी चौहान, तरूषी, शिवानी निर्वाल, शाइमा, महिमा, आयशा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed