{"_id":"597256174f1c1be6708b466c","slug":"11500665367-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों कांवड़ियां सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों कांवड़ियां सहित पांच घायल
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सड़क दुर्घटनाओं में दो कांवड़ियों सहित तीन लोग घायल हो गए।
आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव मालैंडी निवासी युवक शामली में किसी काम से आया हुआ था। सुबह जब वह भिक्की मोड़ के पास पहुंचा तो हरिद्वार से गंगाजल लेकर बाइक से जा रहे हरियाणा के बापौली निवासी कांविड़यों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह युवक घायल हो गया। बाद में जिम्मेदार लोगों के बीच-बचाव करने तथा कांवड़ियों द्वारा माफी मांगे जाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दूसरी घटना धीमानपुरा फाटक के पास की है। धीमानपुरा स्थित एक सरिया की दुकान से सरिये लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक द्वारा लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्राली मोड़ी, तो उसी दौरान हरिद्वार की ओर से बाइक पर आ रहे दो कांवड़िये सरिया से टकरा गए, जिसमें उनको चोट आई। इस दौरान वहां पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में लोगों के बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ।