फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   115 promises settled by mutual agreement

आपसी सुलह-समझौते से 115 वादों का निस्तारण

Mon, 19 Oct 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
115 promises settled by mutual agreement
कैराना। जनपद एवं सत्र न्यायालय शामली के कैराना स्थित प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 115 मामले सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए गए।
विज्ञापन

रविवार को जनपद एवं सत्र न्यायालय शामली के कैराना स्थित प्रांगण में प्रभारी जनपद न्यायाधीश समरपाल सिंह बालियान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पोस्को) रजत वर्मा ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश समरपाल सिंह बालियान, मुमताज अली, रजत वर्मा और सुबोध सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजमंगल सिंह यादव, सिविल जज सीनियर डिविजन कैराना रुचि तिवारी, सिविल जज सीनियर डिविजन शामली प्रतिभा, सिविल जज जूनियर डिविजन शामली मुक्ता त्यागी तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण सिंह ने अपने-अपने न्यायालयों में लंबित वादों का निस्तारण किया। लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में 284 वाद लंबित थे। विभिन्न न्यायालयों में 115 मामले आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हुए। 56 हजार 950 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed