{"_id":"595be17a4f1c1b38398b4664","slug":"11499193722-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के समाधान को गन्ना आयुक्त से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के समाधान को गन्ना आयुक्त से मिले
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना आयुक्त से समस्याओं के समाधान की मांग
थानाभवन। प्रदेश की गन्ना समितियों और गन्ना विकास परिषद के अध्यक्षों ने दस सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर गन्ना आयुक्त से लखनऊ में मुलाकात की। थानाभवन गन्ना समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि सोमवार को प्रदेश की गन्ना समितियों व गन्ना विकास परिषदों के अध्यक्षों ने लखनऊ में गन्ना आयुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। चीनी मिलों पर गन्ना बकाया मूल्य भुगतान पर गन्ना खरीद नियमों के अंतर्गत ब्याज, गन्ना समितियों, गन्ना विकास परिषद में कंप्यूटर पर योग्य आपरेटर की नियुक्ति, किसानों की गन्ना पर्ची समितियों द्वारा बनाए जाने का आधिकार, गन्ना सुरक्षण हेतु मंडल स्तर पर बैठक का आयोजन, समितियों के वादों के निस्तारण के लिए योग्य अधिवक्ताओं की नियुक्ति कराने, अध्यक्षों को वित्तीय अधिकार के साथ साथ प्रबंध समितियों के सदस्यों को वेतन दिलाने की मांग की गई। गन्ना आयुक्त ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में थानाभवन गन्ना समि ति अध्यक्ष अशोक चौधरी, राजकुमार चौधरी, कुसुमलता आदि मौजूद रहे।