{"_id":"5957f38b4f1c1ba2468b49ea","slug":"11498936203-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चला अभियान
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
कस्बा कांधला में विद्युत निगम की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी। अवर अभियंता की तरफ से बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
अवर अभियंता रविशंकर ने शनिवार को कस्बा कांधला मोहल्ला खैल, शेखजादगान, नई बस्ती कांधला देहात, सलेमपुर रोड पर टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक दर्जन मकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई। अवर अभियंता ने बताया कि महबूब, रफीक आत्मा राम निवासी मोहल्ला खैल के यहां मीटर से पहले केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी पकड़ी गई। गय्यूर, अय्यूब और साजिद निवासी खैल, इरफान नई बस्ती, अकबर सलेमपुर रोड के यहां कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी। विद्युत बकायादार यासीन, उमर, अनीस निवासी सलेमपुर रोड के विद्युत कनेक्शन कटने के बावजूद बिजली उपभोग करना पाया गया। उक्त सभी लोगों के खिलाफ कांधला थाना पुलिस को तहरीर दे दी है।