{"_id":"6761c8228e649180760a10c4","slug":"112-nomination-papers-filed-for-12-mandal-president-posts-of-bjp-in-the-district-shamli-news-c-26-1-smrt1047-133647-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में भाजपा के 12 मंडल अध्यक्ष पदों के लिए 112 नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में भाजपा के 12 मंडल अध्यक्ष पदों के लिए 112 नामांकन पत्र दाखिल
Wed, 18 Dec 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले के भाजपा के 12 मंडल अध्यक्ष पदों के लिए 112 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला चुनाव अधिकारी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह ने सभी भाजपा मंडलों के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सत्यापन के बाद पैनल तैयार किया है। सभी नामांकन पत्र आगामी 19 दिसंबर को लखनऊ में बैठक में रखे जाएंगे। बैठक में जिले के 12 मंडलों के अध्यक्षों के नामों की सूची पार्टी हाईकमान की ओर से घोषित की जाएगी।
दूसरे दिन जिले के भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए गढीपुख्ता, ऊन, कांधला और एलम मंडल में 22 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलवार को गढ़ीपुख्ता में भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए आठ, ऊन में 9, एलम में सात नामांकन पत्र दाखिल किए।
गढ़ीपुख्ता कस्बे के नगर पंचायत सभागार में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर के समक्ष कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए , जिनमें रीनू, दर्शन सरोहा, अंकित पिन्डोरा, अरविंद चौहान, अनुज खैवाल,मदन पाल, उपेंद्र मास्टर, रोशन सिंह, और राजीव तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
एलम नगर पंचायत सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए। चुनाव अधिकारी दामोदर सैनी ने नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराया। जिला चुनाव अधिकारी कमलावती ने बताया कि जिले के 12 भाजपा मंडल में अध्यक्ष पदों के लिए 112 नामांकन दाखिल किए गए। 19 दिसंबर को जिले के भाजपा के 12 मंडल अध्यक्ष के नामों की सूची घोषित कर दी जाएगी।