{"_id":"5cd07b2abdec22075671142e","slug":"111557166890-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्रओं की सफलता पर शिक्षकों और परिजनों को नाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्रओं की सफलता पर शिक्षकों और परिजनों को नाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में सफल होने पर छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। नगर के होनहार छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया तथा अच्छे अंक प्राप्त विद्यालय सहित नगर का नाम रोशन किया है।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के प्रधानाचार्य डाक्टर एके गोयल ने बताया कि जय गुप्ता 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर के साथ जिला टॉपर बने है। अर्चिता धवन, वंशिका, मुस्कान जैन, अदिति दीक्षित संयुक्त रूप से 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आरूषि जैन, आईसी मित्रा और अदिति जैन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि 21 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधन समिति के अतुल बंसल, प्रधानाचार्य एके गोयल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। सेंट आरसी सांइटिफिक कान्वेंट स्कूल शामली की प्रधानाचार्या मीनू संगल ने बताया कि स्कूल के दो छात्रों मेहुल गर्ग और निश्चय गोयल ने संयुक्त रूप से 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के 16 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। रिजल्ट को लेकर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य मीनू संगल ने कहा कि बच्चों के अथक प्रयास के साथ उनकी मेहनत रंग लाई है। मौके पर स्कूल डायरेक्टर भारत संगल, आदित्य कुमार, उप प्रधानाचार्य आरपीएस मलिक, कोर्डिनेटर अरविंद चौधरी और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
बीएसएम स्कूल शामली के प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।18 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल के छात्र गौरव कुमार व मनन चौधरी ने संयुक्त रूप से 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्ष्य निर्वाल ने 97.4 प्रतिशत प्राप्त कर दूसरा और जाहनवी चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिंदी में 10, कंप्यूटर साइंस में आठ, गणित में पांच और सामाजिक में दो विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल मैनेजर छाया सिंह और चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने बताया कि सीबीएसई हाईस्कूल के रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। आठ विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 22 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। दीपाली शर्मा ने स्कूूल में सर्वाधिक 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैत्री गोयल 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और वंश जैन 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या, स्कूल के निर्देशक राजीव गर्ग व रितेश गर्ग, कार्यकारी निर्देशक प्रदीप त्यागी ने मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।
मदरलैंड पब्लिक स्कूूल शामली के प्रधानाचार्य धीर सिंह ने बताया कि सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। 97 प्रतिशत अंकों के साथ वाटिका गोयल ने स्कूूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर उज्जवल सहरावत ने 93.4 और तीसरे स्थान पर रही आकृति चौधरी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
रॉयल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या शिवानी कंदौला ने बताया कि सीबीएसई हाईस्कूल के रिजल्ट में विदूषी गहलोत ने 96 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी 92.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और उदित धीमान व यशांसी 90 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल चेयरमैन विजय मलिक, प्रबंधक अमरदीप मलिक व शिक्षकों ने बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
रॉक गोल्ड एकेडमी शामली की प्रधानाचार्या दीप्ति जैन ने बताया सीबीएसई हाईस्कूल में मोहिनी सैनी 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में पहले स्थान पर रही। सात विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। स्कूल के मुख्य प्रबंधक सुनील गोयल, उप प्रबंधक शिखर गोयल, ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली की प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने बताया कि सीबीएसई हाईस्कूूल में रिमझिम मित्तल 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर अक्षय कुमार 96.6 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर सार्थक अग्रवाल 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ रहे। स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रबंधक राहुल गुप्ता, उप प्रबंधक निकुंज मित्तल, कोषाध्यक्ष राजीव बंसल और उपाध्यक्ष कमल गर्ग आदि ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
मेपल्स एकेडमी शामली के प्रधानाचार्य डाक्टर उत्तम सिंह ने बताया कि सीबीएसई हाईस्कूल के रिजल्ट में दिशांत कौशिक ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आयुषी राणा ने 93 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर प्रज्जवल पुरिया ने 92.2प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
लासर्स पब्लिक स्कूल सिक्का के प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने बताया कि सीबीएसई के हाईस्कूल मे परीक्षा परिणाम 96.6 प्रतिशत रहा। निधि गर्ग ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, हर्ष कुमार ने 93.2 प्रतिशत के साथ दूसरा और सन्नी कहालीर ने 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वेदांतम पब्लिक स्कूल कुड़ाना के प्रधानाचार्य डाक्टर अशोक कुमार ने बताया कि ताक्षी ने 92.3 प्रतिशत, हर्ष ने 90.8 और नेहा ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 25 विद्यार्थियों ने 80-90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। प्रबंधक राजपाल कौशिक व स्टाफ ने मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल शामी के प्रधानाचार्या वैशाली ने बताया कि सीबीएसई हाईस्कूल के रिजल्ट में प्राची मलिक ने 97 प्रतिशत, आयुषी ने 94.6, दीक्षा ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।