{"_id":"5c8be783bdec221468051464","slug":"111552672643-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में 63204 उतर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में 63204 उतर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिन में 63204 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों की अनुपस्थिति लगातार बनी हुई है। सातवें दिन भी 34 परीक्षक अनुपस्थित रहे। 370 परीक्षकों ने 13500 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अब तक 63204 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो सका है।
शामली के आरके इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। नौ मार्च से शुरू हुए मूल्यांकन कार्य के दौरान परीक्षकों की अनुपस्थिति लगातार चल रही है, जिससे मूल्यांकन कार्य धीमा चल रहा है। मूल्यांकन केंद्र पर गैर जनपदों की 1,68,250 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची है। अभी तक 63,204 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुई है। बोर्ड के 23 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश है। इस हिसाब से सात दिन शेष है, जिसमें होली का अवकाश भी रहेगा। ऐसे में निर्धारित समय के अंदर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा करना चुनौती बना हुआ है। उप नियंत्रक प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 34 परीक्षक अनुपस्थित रहे। 370 परीक्षकों ने 13500 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि तय समय पर कार्य पूरा हो सके।