{"_id":"5c6da14fbdec225eb65dfff1","slug":"111550688591-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल प्रियंका की अचानक दस्तक से भाजपा में बैचेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल प्रियंका की अचानक दस्तक से भाजपा में बैचेनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल-प्रियंका की दस्तक से भाजपा में बेचैनी
शामली। पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल -प्रियंका को देख भाजपा खेमा सकते में है।
दरअसल जिले के दोनों शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए तमाम राजनैतिक दलों के नेता पहुंच रहे हैं। शहीदों के अंतिम संस्कार पर सबसे ज्यादा भाजपा नेता यहां पहुंचे थे। देश के विदेश राज्यमंत्री जरनल वीके सिंह भी यहां पहुंचे थे। गन्ना मंत्री सुरेश राणा, केंद्रीय मंत्री सतपाल मलिक भी यहां पहुंचे थे। कुल मिलाकर अभी तक भाजपा इस मामले में सबसे आगे थी। बुधवार को भी अमित की तेरहवीं में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा पहुंचे थे, लेकिन राहुल प्रियंका के अचानक आने से भाजपा खेमे में हलचल मचा दी। राजनैतिक सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों से इस बात की चर्चा थी कि बुधवार को बागपत के बालैनी गांव में सीएम पहुंच रहे हैं। इसके बाद वे शामली शहीदों को श्रद्धांजलि देने आ सकते हैं, लिहाजा स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने ये बात हाईकमान तक पहुंचाई। स्थानीय पूर्व कांग्रेस विधायक पंकज मलिक ने राहुल गांधी और प्रियंका को शामली बुलाने के प्रयास शुरू किए और इसमें वे कामयाब भी हो गए। राहुल गांधी और प्रियंका के शोक सभा में पहुंचते ही यहां बैठे भाजपाई भी सकते में आ गए।