{"_id":"5c61bd8abdec22121f030b6c","slug":"111549909386-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत तरीके से ली गई कन्या विद्या धन की राशि ब्याज समेत जमा कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत तरीके से ली गई कन्या विद्या धन की राशि ब्याज समेत जमा कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या विद्याधन की राशि ब्याज समेत जमा कराई
शामली। करीब 14 साल पहले गलत तरीके से प्रधानाचार्या द्वारा अपनी दो पुत्रियों के नाम पर कन्या विद्याधन योजना के तहत ली गई 40 हजार की धनराशि को ब्याज सहित शासकीय खाते में जमा कराया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों उन्हें शिकायत मिली थी कि एक इंटर कालेज की प्रधानाचार्या ने 2005 और 2006 में अपनी दो पुत्रियों के नाम पर कन्या विद्याधन योजना में 20-20 हजार रुपये लिए गए हैं। इस मामले की जांच शुरू की गई तो पहले उन्हें कालेज में उस समय के दस्तावेज उपलब्ध न होना बताया गया, जिस पर उन्होंने सख्ती करते हुए कालेज के लिपिक पर संलिप्त होने का शक जताते हुए वेतन रोके जाने के निर्देश जारी किए। इसके बाद लिपिक ने दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। उन दस्तावेजों की जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। डीआईओएस ने बताया कि दस दिन पहले उन्होंने कालेज प्रबंधक को प्रधानाचार्या से कन्या विद्या धन योजनांतर्गत अवैध रूप से प्राप्त की गई धनराशि 40 हजार रुपये को ब्याज सहित वसूल कर शासकीय खाते में जमा कराने के निर्देश दिए थे। डीआईओएस ने बताया कि सोमवार को अवैध रूप से योजना के तहत ली गई धनराशि को ब्याज सहित 95 हजार रुपये शासकीय खाते में जमा करा दिए गए हैं।