फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गोवंश के चारे के लिए मिला एक करोड़ का बजट

गोवंश के चारे के लिए मिला एक करोड़ का बजट

Thu, 07 Feb 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
गोवंश के चारे के लिए मिला एक करोड़ का बजट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शासन की ओर से जिले को गो आश्रय स्थलों में रहने वाले पशुओं के खानपान के लिए एक करोड़ रुपये जारी किए गए। बनत में बनने वाले वृहद गोवंश संरक्षण केंद्र निर्माण के लिए मंजूर करते हुए 50 लाख रुपये जारी कर दिए गए है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में 17 गोवंश आश्रय केंद्रों का निर्माण पूरा हो चुका है।
मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी के अनुसार सरकार ने निराश्रित और बेसहारा पशुओं को गोवंश आश्रय केंद्रों में रखने पर उनके खानपान के लिए एक करोड़ रुपये का बजट दिया है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 32 स्थानों पर गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण तेजी से चल रहा है। गंदेवड़ा, दखौड़ी, जलालाबाद देहात, नौजल, चंदेनामाल, उमरपुर, बंतीखेड़ा, खेड़ी खुशनाम, ताजपुर सिंभालका, खानपुर, टिटौली, जंधेड़ी, जलालाबाद, अलीपुर, गंदरऊ, कनियान, रंगाना में निर्माण पूरा हो चुका है। इनमें से 11 स्थानों पर गोवंश को भी शिफ्ट कर दिया गया है बाकी में दो तीन दिन में पशु शिफ्ट हो जाएंगे। इन सभी 17 स्थानों के लिए संबधित ग्राम पंचायतों को 25 -25 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इस धनराशि से पशुओं के खानपान चारे आदि की व्यवस्था होगी। जलालाबाद देहात में गो आश्रय स्थल काफी बड़ा है और यहां करीब 100-150 गोवंश को रखा जाएगा। इसलिए यहां के लिए एक लाख रुपया जारी किया गया है।
विज्ञापन


जिले में पकड़े गए 1208 गोवंश, सब होंगे शिफ्ट
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के अनुसार जिले में कुल 1208 गोवंश पकड़े गए हैं। इन्हें शामली ओर जलालाबाद की अधिकृत गोशाला के अलावा गांवों में वैकल्पिक व्यवस्थाओं से रखा गया है। जल्द ही गोवंश को गोवंश आश्रय स्थलों में जल्द शिफ्ट कर दिया जाएगा। सीडीओ के अनुुसार अभी आश्रय स्थलों को केवल प्लास्टिक की पन्नी आदि की व्यवस्था से बनाया गया है लेकिन जल्द ही धीरे धीरे बजट मिलने के साथ साथ यहां टीनशेड आदि डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारे के लिए प्रतिदिन प्रति पशु 20 रुपये
मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार गांवों में बने गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं की देखरेेख ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की होगी। दिए गए 25 हजार के बजट से वहां रहने वाले पशुओं के लिए प्रतिदिन प्रति पशु 20 रुपये चारे पर खर्च होंगे।


वृहद संरक्षण केंद्र निर्माण को मिले 50 लाख
प्रदेश सरकार ने जनपद के बनत में वृहद गोवंश केंद्र को मंजूरी दी है। इसका निर्माण 1.224 हेक्टेयर जमीन में होगा। इसमें 9225 स्क्वायर फीट में शेड निर्माण होगा। एक हजार फीट में भूसा गोदाम बनाया जाएगा। इसके अलावा पशुओं के पीने के लिए पानी को नलकूप समेत कई व्यवस्थाएं होंगी। इसके निर्माण के लिए 1.20 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के अनुसार इसमें से 50 लाख का बजट जारी कर दिया गया है। इसका निर्माण कार्य एक कार्यदायी संस्था को दिया गया है। बनत में इसका निमार्ण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed