{"_id":"5c587dffbdec2211b705f643","slug":"111549303295-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांधला की बेटी का टी सीरीज म्यूजिक मे एलबम रिलीज से कस्बे मे खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांधला की बेटी का टी सीरीज म्यूजिक मे एलबम रिलीज से कस्बे मे खुशी की लहर
विज्ञापन
आस्था ने संगीत की दुनिया में नाम किया रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कांधला की 15 वर्षीय बेटी आस्था अग्रवाल ने एक प्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी से अपने भजनों का पहला एलबम निकाला है।
आस्था अग्रवाल कस्बे के मूल निवासी विष्णु प्रकाश अग्रवाल की पौत्री है। आस्था के पिता पराग अग्रवाल हैं। परिजनों के अनुसार आस्था का जन्म पांच अप्रैल 2005 को हुआ। आस्था की प्रारंभिक शिक्षा नगर के लाला घासीराम सरस्वती शिशु मंदिर में हुई थी। स्कूल समय से ही आस्था का संगीत गायन में विशेष रुचि थी। परिजनों का दावा है कि नगर के श्रीचंदन नेशनल इंटर कॉलेज में संगीत शिक्षक और वाराणसी निवासी राजेंद्र राही ने आस्था को संगीत की शिक्षा देते हुए शास्त्रीय संगीत की बारीकियों को समझाना शुरू कर दिया। आस्था ने कम समय में शास्त्रीय संगीत में सफलता हासिल की। आस्था संगीत गुरू राजेंद्र राही की प्रेरणा से बनारस घराने और प्रयाग संगीत समिति से पंचम वर्ष शिक्षा प्राप्त कर परीक्षा दे रही है। आस्था अग्रवाल के मुताबिक संगीत में पीएचडी करने का लक्षय है। आस्था अग्रवाल जनपद शामली के स्कॉटशि इंटरनेशनल स्कूल में 11 वी कक्षा में शिक्षा प्राप्त करने के साथ संगीत क्षेत्र में महारथ हासिल कर रही है। परिजनों ने दावा किया कि एक प्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी अपना पहला धार्मिक भजन श्याम बंसी एलबम के नाम से 23 जनवरी 2019 रिलीज कराया है। ये एलबम काफी सराही जा रही है। आस्था ने बताया कि जल्द ही उसका एक नया एलबम तोर बिना नहीं लागे जिया गीत रिलीज होगी। बेटी आस्था अग्रवाल बड़ी उपलब्धि पर परिवार के साथ नगर के लोगों में खुशी का माहौल है।