फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ामली में जाम का नहीं समाधान, अभियान नहीं चढ़ रहे परवान

ामली में जाम का नहीं समाधान, अभियान नहीं चढ़ रहे परवान

Wed, 09 Jan 2019 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
ामली में जाम का नहीं समाधान, अभियान नहीं चढ़ रहे परवान
शामली में जाम का नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर में जाम की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। सड़कों और चौराहों से लेकर हर तरफ जाम है। जाम की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पुलिस प्रशासन और पालिका अभियान भी परवान नहीं चढ़ रहे हैं। पिछले महीने चला पालिका का अभियान दो दिन चलकर ही बंद हो गया।
शहर में जाम की समस्या लाइलाज हो गई है। शहर की मुख्य सड़कों जाम लगा रहता है। शामली से गुजरने वाले लोगों को भी जाम से जूझना पड़ता है। इसके समाधान के लिए प्रशासन, पालिका और पुलिस विभाग की तरफ से अभी तक जो सक्रिय अभियान नहीं चलाया गया है।
विज्ञापन

ई रिकशा के रूट निर्धारण लागू नहीं
एआरटीओ विभाग ने नए साल के पहले दिन से ही ई रिक्शा के रूट निर्धारण की कार्य योजना बनाई थी। एआरटीओ प्रशासन इस योजना को लागू कर पाता, उससे पहले ही ई रिकशा चालकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। ई रिकशा चालक शहर में प्रदर्शन और जुलूस निकाल चुके हैं। चालकों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन अभी तक इस योजना को लागू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाओ अभियान थमा
नगरपालिका प्रशासन ने दिसंबर माह में अतिक्रमण हटाओ अभियान का रोड मैप तैयार किया था। पालिका ने पुलिस के सहयोग से अलग अलग मार्गों का दिन निर्धारण कर अतिक्रमण हटवाने की योजना बनाई थी। पालिका ने इस अभियान की शुरूआत की। एसटी तिराहा से शुरू हुए अभियान मात्र दो दिन ही चल सका। दो दिन में मिल रोड तक ही अतिक्रमण हटवाया गया था। इसके बाद से यह अभियान थम गया। हालांकि पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर में फिर शुरू किया जाएगा।

मंद गति से चल रहा बाईपास निर्माण
शहर के जाम के स्थायी समाधान के लिए शासन की तरफ से लगभग आठ साल से बाईपास का निर्माण कराने की योजना चल रही है। जिला बनने से पहले शुरू हुई योजना अभी तक परवान नहीं चढ़ी है। बाईपास के लिए बैनामे की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। बाईपास निर्माण न होने से भी शहर में जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। बाईपास का निर्माण होने पर शहर को जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

जाम के प्रमुुख कारण
- मेरठ-करनाल हाईवे में गड्ढे होने से भी शहर में वाहनों की स्पीड कम रहती है।
- सड़कों और चौराहों पर ई रिकशा और प्राइवेट बसों का खड़ा होना।
- चौराहों पर पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक कर्मियों नहीं हैं।
- चालक अपने वाहनों को सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ा करते हैं।
- दुकानों के बाहर नाली से आगे सामान रखना और उससे आगे सड़क के करीब ठेले खड़े होना।

शहर में जाम से मुक्ति के लिए पालिका की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्य योजना बनाई गई है। पिछले महीने अभियान चलाया गया था। फिर से जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान व जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र सिंह, ईओ नगरपालिका।


शहर में यातायात संचालन और जाम से निबटने के लिए प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। कुंभ मेला ड्यूटी में पुलिसकर्मियों की कमी होने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि जाम न लगे। - भंवर सिंह, टीएसआई शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed