फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में आई 55 शिकायतें, एक का निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 55 शिकायतें, एक का निस्तारण

Wed, 19 Dec 2018 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में आई 55 शिकायतें, एक का निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस में आई 55 शिकायतें, एक का निस्तारण
विज्ञापन

ऊन। ऊन तहसील में डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 55 शिकायतें आई, जिनमें मात्र एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका। डीएम ने बाकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।

मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। पीड़ितों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें और इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 शिकायतें आई, जिनमें एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से 20, विकास विभाग की सात, विद्युत विभाग सात, पुलिस विभाग छह, डूडा की पांच, जिला पंचायत राज विभाग की चार, बैंक संबंधी तीन और नगर पंचायत की दो शिकायतें आई। इस दौरान एसपी अजय कुमार, सीएमओ डाक्टर राजकुमार, एसडीएम केपी तोमर समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने हरी झंडी दिखाकर खुशी एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। बीएमसी मुरलीधर ने बताया कि खुशी एक्सप्रेस गांव-गांव जाकर लोगों को टीकाकरण व खसरा रुबेला अभियान के लिए जागरूक करेगी। इस अवसर पर ऊन के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर लेखराम, बीपीएम ऊन शकील, बीएमसी रेशमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed