फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर जड़ा ताला

किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर जड़ा ताला

Sat, 24 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। गन्ना कैलेंडर का वितरण न होने से नाराज किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय में जमकर हंगामा किया। पंजीकरण कार्यालय की तालाबंदी कर डीसीओ का घेराव भी किया। काफी देर चले हंगामे के बाद डीसीओ के आश्वासन पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
शनिवार को अवकाश के बावजूद गन्ने की पर्चियों के समाधान के लिए शामली सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय खुला। गन्ना पर्चियों की जानकारी के लिए गन्ना सहकारी समिति कार्यालय के कंप्यूटर रूम में किसानों की भीड़ लग गई। इसी दौरान बाबा श्याम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसान समिति कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। गुस्साए किसानों ने समिति कार्यालय पर तालाबंदी कर दी और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। कहना था कि मिल में पेराई शुरू हुए बीस दिन हो चुके है, लेकिन कुछ किसानों की अभी तक पक्के कैलेंडर का वितरण नहीं किया गया है। इससे किसानों की पर्चियों के वितरण कार्य सही प्रकार नहीं हो रहा है। इस दौरान कार्यालय पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार भारती को भी किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। बाबा श्याम सिंह ने कहा कि समिति अधिकारी किसानों के समस्या का समाधान नहीं कर रहे है। डीसीओ ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों में किसानों की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसान शांत हुए। इस दौरान हरपाल, बिरेंद्र, कंवरपाल, हरेंद्र, कविंद्र सतपाल, वेदपाल, हरमेर, रामपाल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसान को मृतक दिखाकर सट्टा बंद करने का आरोप
फोटो समाचार
शामली। गन्ना समिति कार्यालय पहुंचे लांक के किसानों ने डीसीओ से शिकायत की गई कि गांव के एक किसान सतपाल को मृतक दिखाकर उसका सट्टा बंद कर दिया गया है। किसान सतपाल भी मौजूद रहा, उसने सट्टा चालू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed