फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा कार्यकर्ताओ का बूथों पर करेगी अभिनंदन, घर-घर जाकर दीप जलाएगी

भाजपा कार्यकर्ताओ का बूथों पर करेगी अभिनंदन, घर-घर जाकर दीप जलाएगी

Sun, 04 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओ का बूथों पर करेगी अभिनंदन, घर-घर जाकर दीप जलाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। हाल ही में हुए लोकसभा उपचुनाव में कैराना सीट खो चुकी भाजपा 2019 में कोई चूक नहीं करना चाहती। इस बार उसका पूरा फोकस वोटर लिस्ट से फर्जी वोटरों के नाम कटवाने और नए युवाओं के वोट बनवाने पर रहेगा। प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम वर्क करेगी। इसके लिए गठित कमेटियों के कार्यकर्ताओं को 10 नवंबर से अभियान चलाकर पार्टी नेता सम्मानित करेंगे।
भाजपा हाईकमान ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को कैराना लोकसभा सीट की कमान दी है। उन्होंने शनिवार को शहर के सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में हुई लोकसभा चुनाव संचालन कमेटी की बैठक ली। बैठक में लोकसभा उपचुनाव में कैराना सीट पर हुई हार पर गंभीरता से विचार हुआ। हार की कई वजहों पर चर्चा हुई। कुछ पदाधिकारियों ने मसला उठाया कि सपा सरकार के दौरान लोकसभा सीट की वोटर लिस्ट से कई भाजपा समर्थित लोगों के नाम कटवा दिए गए थे और दूसरे पक्ष के लोगों के नाम जुडे़े थे उपचुनाव में यही वोट उन्हें भारी पड़ी। इसी वजह से भाजपा प्रत्याशी करीब 46 हजार वोट से हारी। बैठक में शाही ने कहा कि इस बार पूरा फोकस वोटर लिस्ट और बूथ मैनेजमेंट पर होगा। सभी पदाधिकारी वोटर लिस्ट में अपने समर्थकों के नाम शामिल कराएं। 30 नवंबर तक वोट बनाने का अभियान चलेगा। इसके लिए डोर टू डोर वर्क की जरूरत है। बूथ पर टीम जितनी मजबूत होगी उतना ही पार्टी मतदाता बूथों पर आएगा। इसके लिए बूथ के लिए गठित 21 सदस्य कमेटी के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया जाए ताकि वे मजबूती से जुटे रहें।
विज्ञापन


बूथ कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान
पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने बताया कि पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुल 277 मंडल हैं। जिनमें कुल 28 हजार बूथ हैं। शामली जिले में 10 मंडलों में 1001 बूथ हैं। पार्टी स्तर पर 10 से 15 नवंबर पर अभियान चलाकर इन बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। प्रत्येक सांसद, विधायक और बड़े पदाधिकारियों को 10 -10 बूथ की जिम्मेदारी दी जाएगी। अब पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को ऊपर लाएगी। सम्मान नेताओं का नही बल्कि बूथ लेवल के छोटे कार्यकर्ताओं का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सत्रों में चली बैठक
संचालन समिति की बैठक का शुभारंभ कृषि मंत्री सूूर्य प्रताप शाही ने दीप जलाकर किया। सत्र तीन चरणों मेें हुआ। प्रथम सत्र में चुनाव अभियान की समीक्षा की गई। दूूसरे सत्र में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नबाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के टिप्स लिए और अंतिम सत्र में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की अब तक की समीक्षा दी और दिशा निर्देश दिए ।

17 को कमल खिलाओ संदेश रैली
17 नवंबर को कमल खिलाओ संदेश बाइक रैली हर लोकसभा चुनाव में निकाली जाएगी। हर विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ता आठ किमी की बाइक रैली में शामिल होंगे। शाही ने कहा कि 150 किमी कमल संदेश यात्रा एक दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक गांव गांव जाएगी। इसमें 150 कार्यकर्ता शामिल होंगे। 26 जनवरी को घर घर दीप जलाओ अभियान चलाया जाएगा।

पार्टी के ये दिग्गज हुए बैठक में शामिल
बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नबाब सिंह नागर, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा, जिला प्रभारी लज्जा रानी गर्ग, क्षेत्रीय मंत्री हरवीर मलिक, जिलाध्यक्ष पवन तरार, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, विधायक प्रदीप चौधरी, भाजपा नेता मृगांका सिंह जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीनू संगल, सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, सेंट आरसी स्कूल के चेयरमैन अरविंद संगल, बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, कैराना से भाजपा नेता अनिल चौहान, जिला महामंत्री राजन बत्रा भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, प्रशासनिक प्रमुख, सतेंद्र समेत कैराना लोकसभा चुनाव संचालन समिति के 200 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रविवार को बिजनौर में होगी बैठक
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने बताया कि रविवार को बिजनौर जिले में लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक होगी। जिसमे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed