फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   296 गांवो के बदलेंगे जर्जर तार,

296 गांवो के बदलेंगे जर्जर तार,

Thu, 01 Nov 2018 12:02 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
296 गांवो के बदलेंगे जर्जर तार,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। जिले के 296 गांवों में जर्जर तार बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में जर्जर तार बदलने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने 80 करोड़ 45 लाख रुपये की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की गई है। इसको पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन को भेज दी गई है।

दो साल पहले विद्युत निगम की योजना आरएपी बीआरपी में शहरी क्षेत्रों में जर्जर तार बदल दिए गए थे, मगर ग्रामीण क्षेत्र में जर्जर तार बदलने से रह गए थे। इसी को देखते हुए अब उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने जिले में लंबे समय चले आ रहे जर्जर तारों को बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। जर्जर तार होने वाले आए दिन हादसों को रोकने के लिए जिले के 296 गांवों की जर्जर तार बदलने की कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि 296 गांवों के जर्जर तारों को बदलने के लिए 80 करोड़ 45 लाख रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। जिसमें एक हजार से ऊपर आबादी वाले गांव को डीपीआर में शामिल किया गया है। इसको पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन को भेज दी गई है। डीपीआर पर शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद तार बदलने का काम किया जाएगा। जर्जर तार बदलने से हादसों पर रोकथाम होगी। शेष गांवों को दूसरे चरण की डीपीआर में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- 80 करोड़ 45 लाख रुपये की डीपीआर तैयार
- पावर कारपोरेशन ने कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed