{"_id":"5bd4b216bdec226993578641","slug":"111540665878-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ कमेटियों को मजबूत करने में जुटे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ कमेटियों को मजबूत करने में जुटे भाजपाई
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। भाजपाइयों ने बूथ कमेटियों को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। मंडल स्तरीय बैठक में गांव-गांव में बूथ कमेटियों की बैठक करने का निर्णय लिया गया।
जलालाबाद नगर पंचायत के सभागार में भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल जलालाबाद व देहात में बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर विचार विमर्श हुआ। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बूथ कमेटियों की भूमिका अहम है। इसलिए कार्यकर्ता गांव गांव जाकर बूथ कमेटियों को मजबूत करने का कार्य करें एवं बैठक कर प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय करें। जिसकी निगरानी के लिए जिला एवं मंडल के पदाधिकारी बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं से प्रतिदिन संवाद कर उनका फीड बैक ले। जहां कोई कमी दिखाई दे उसको दूर करे। अध्यक्षता थानाभवन विधानसभा संयोजक राजेंद्र सिंह रोड एवं संचालन पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह ने किया। बैठक में जिला मंत्री आनंद पुंडीर, मंडल अध्यक्ष चक्रेश राणा, महामंत्री बोबी शर्मा, रोहित रोड, हरिओम उपाध्याय, अशोक कोरी, नरेश शर्मा, सुनहरा कोरी, अंकुर राणा, आदि शामिल रहे।