{"_id":"5bd4b1dabdec2269407ef5d0","slug":"111540665818-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के आवास पर शिक्षक कर्मचारियों का उपवास आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के आवास पर शिक्षक कर्मचारियों का उपवास आज
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत अटेवा के बैनर तले शिक्षक एवं कर्मचारी रविवार को कैराना में सांसद के आवास पर उपवास रखेंगे। शनिवार को नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक जिला संयोजक नवनीत कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सांसद कैराना के आवास पर रविवार को विरोध-प्रदर्शन हेतु उपवास की रणनीति तय की गई। अटेवा का मानना है कि सांसद संसद में उनकी आवाज उठाकर सरकार को जगाएगी। बैठक में लालचंद, विजय पांडेय, शुभि गोयल, विकास, राजेंद्र, अरविंद, अखलाक, अनुराग आदि मौजूद रहे।
राशन डीलर की दुकान पर छापा
कैराना। केरोसिन वितरण नहीं करने की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक ने मोहम्मदपुर से अटैच चल रही मलकपुर की राशन की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान उन्हें अनियमितता नहीं मिलने पर लौट आए। शनिवार को आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार सक्सेना को शिकायत की गई कि मलकपुर की दुकान के निरस्तीकरण के बाद से राशन की दुकान मोहम्मदपुर राई गांव से अटैच चल रही है। जहां पर राशन डीलर उन्हें केरोसिन का वितरण नहीं कर रहा है। इसके बाद आपूर्ति निरीक्षक ने दुकान पर जाकर छापेमारी की। जहां राशन डीलर ने बताया कि शिकायतकर्ता ईंट भट्ठे पर जाने वाले लोग हैं। एक दिन पहले ही केरोसिन उन्हें उपलब्ध हुआ है। कल ही वितरण कर दिया जाएगा। इसके बाद टीम लौट आई।
पुत्र और पुत्रवधू ने मारपीट की
कैराना। महिला ने अपने पुत्र और पुत्रवधू पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी है। इस्लामनगर देहात निवासी जुल्लो ने कोतवाली पर तहरीर दी कि शनिवार सुबह वह अपने घर पर बैठी थी। आरोप है कि तभी उसका पुत्र और पुत्रवधू ने उसके साथ दुर्व्यवहार अपनाते हुए मारपीट कर दी। जिसमें उसे चोटें भी आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।