{"_id":"5b916647867a5501346c216e","slug":"111536255559-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पहुंचने पर शिक्षक ओमवीर का घोडें पर बैठाकर जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव पहुंचने पर शिक्षक ओमवीर का घोडें पर बैठाकर जोरदार स्वागत
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पहुंचने पर शिक्षक ओमवीर का जोरदार स्वागत
कांधला।
गांव गंगेरू निवासी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओमवीर सिंह का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया और बधाई दी।
खंड विकास क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी शिक्षक ओमवीर सिंह गांव गढ़ीश्याम के कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। शिक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत कर सराहनीय कार्य करने पर उन्हें सम्मानित किया गया है। बृहस्पतिवार को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर गांव पहुंचे शिक्षक ओमवीर सिंह का ग्राम प्रधान के पति संजीव चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने फूलमाला डालकर व घोड़े पर बैठाकर भव्य स्वागत किया। सभी ने शिक्षक को बधाई दी। इस मौके पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मोहम्मद यामीन, जसबीर सिंह, सतीश कुमार, डाक्टर जयबीर सिंह, जय सिंह बाबू, नीरज चौहान, पंकज, ताहिर सहित आदि लोग मौजूद रहे।