{"_id":"5b8c1c5a42c79246452e0525","slug":"111535908954-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से परेशान रहे कांधला के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से परेशान रहे कांधला के लोग
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कांधला।
बारिश के कारण कस्बा कांधला में प्रमुख मार्गों के साथ ही सरकारी कार्यालय परिसरों में जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रविवार को हुई बारिश के बाद पानी की निकासी को रास्ता न मिल पाने के कारण पालिका परिसर भी जलभराव से अछूता नहीं रहा। कस्बा निवासी सचिन गोयल, नाथू, रजत जैन, दिनेश और कालू आदि का कहना है कि कस्बा के चारों तरफ तालाबों पर अवैध कब्जे हो गए हैं। अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अवैध कब्जे नहीं हटे, जिस कारण जलभराव हो रहा है। बरसात के चलते रेलवे रोड, मोहल्ला रायजादगान डंगडूरा, नई बस्ती, ईदरीश बेग विहार, रेलवे रोड , ब्लाक परिसर, पालिका परिसर में जलभराव रहा।