{"_id":"5b898de642c792466b46278b","slug":"111535741414-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी बालिका कबड्ड़ी की ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी बालिका कबड्ड़ी की ट्रायल
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
शामली।
कोच संजीव कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से शनिवार को जिला स्तरीय सब जूनियर वर्ग में बालिका कबड्डी ट्रायल का आयोजन दोपहर तीन बजे से होगा। जनपद की सभी इच्छुक बालिकाएं ट्रायल में भाग ले सकती हैं। प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं की आयु 16 वर्ष से कम और वजन 55 किग्रा तक होना चाहिए। सभी बालिकाओं को आधार कार्ड और अंक तालिका की फोटो कापी साथ लेकर आएं। चयनित होने वाली सभी बालिकाएं सहारनपुर में सात से नौ सितंबर तक होने वाली मंडल स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।