फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दूसरे सोमवार को शिवालयों में गूंजे बोल बम- बम के जयघोष

दूसरे सोमवार को शिवालयों में गूंजे बोल बम- बम के जयघोष

Tue, 07 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दूसरे सोमवार को शिवालयों में गूंजे बोल बम- बम के जयघोष
शामली। बारिश के बावजूद सावन के दूसरे सोमवार को जिले के शिवालयों में विशेष पूजा- अर्चना करने लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना करके जलाभिषेक करके मनोकामना मांगी। शिवालयों में बोल बम-बम, हर हर महादेव के जयघोष गूंज उठा।
विज्ञापन

हनुमान धाम स्थित मनकामेश्वर महादेव, शिव चौक, माजरा रोड स्थित भाकूवाला महादेव मंदिर, रेलपार स्थित शिवदुर्गा मंदिर, सदा शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र महादेव मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी महादेव मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, बनखड़ी महादेव मंदिर, सती वाला महादेव मंदिर समेत कई शिवालयों में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ जलाभिषेक करके मनोकामनाए मांगी। मंदिरों में बोल बम-बम, हर हर महादेव और ओम नम: शिवाय के जयघोष गूंज उठे। भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे तक जारी रहा। बाद में श्रद्धालुओं ने व्रत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed