फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिले में हुई गन्ने की रिकार्ड तोड़ बुआई

जिले में हुई गन्ने की रिकार्ड तोड़ बुआई

Wed, 18 Jul 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
जिले में हुई गन्ने की रिकार्ड तोड़ बुआई
शामली। जिले के किसानों का धान और सब्जी को छोड़ गन्ने की बुआई की ओर रुझान बढ़ा है। पिछले सालों की तुलना में इस साल गन्ने की बंपर बुआई हुई हैं। इस साल 7901 हेक्टेयर यानि 15 प्रतिशत गन्ने की फसल में इजाफा हुआ हैं। इसमें 31, 510 हेक्टेयर पेड़ी और 30,259 हेक्टेयर पौधा शामिल है।
विज्ञापन

शामली गन्ना विकास परिषद में शामली, थानाभवन, ऊन, तितावी, खतौली, भैसाना और शेरमऊ गन्ना परिषद शामिल है। वर्ष 2017-18 में 53,867 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल रकबे में 27,407.85 हेक्टेयर में पौधा और 26,459.98 हेक्टेयर में पेड़ी की बुआई हुई थी। वर्ष 2016-17 की तुलना में 5.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी जिले की गन्ना सर्किलों में हुई थी। यानि वर्ष 2016 -17 में 26834.93 हेक्टेयर में पौधा व 24,203.67 हेक्टेयर में पेड़ी की बुआई हुई थी। इस साल 2018-19 में 31,510 हेक्टेयर में पौधा और 30,259 हेक्टेयर गन्ना पेड़ी की बुआई हुई है। 15 प्रतिशत गन्ने की अधिक बुआई हुई है। गन्ना सर्वे टीम के प्रभारी अरुण कुमार व ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के 90 प्रतिशत से अधिक किसानों ने 0238 गन्ने की प्रजाति की बुआई की है। दस प्रतिशत गन्ने की बुआई में 98014, 03234, 08272, 05011, 08276, 08279, 0118,गन्ने की प्रजाति शामिल हैं। जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती का कहना है कि गन्ने की पैदावार बढ़ने का कारण अगेती प्रजाति का उत्पादन व रिकवरी अच्छी है। उनका कहना है कि पहले गन्ने की फसल में 40-45 क्विंटल प्रति बीघा का औसत रहता था, अब 75- 80 क्विंटल प्रति बीघा का औसत आने से किसानों की डबल पैदावार हो रही है।
विज्ञापन


ऊन व थानाभवन क्षेत्रों में गन्ने की बुआई का बढ़ा रकबा
शामली गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह का कहना है कि जिले में गन्ने की फसल का रकबा ऊन और थानाभवन गन्ना परिषद में ज्यादा बढ़ा है। इन सर्किलों में सब्जी व धान की खेती होती थी, अब यहां गन्ने की फसल बुआई में रुझान बढ़ा हैं। गोहरनी के किसान विनय बेनीवाल का कहना कि किसानों के सामने गन्ने की बजाय दूसरी फसल का विकल्प नहीं है। इसलिए किसानों का गन्ने की फसल की बुआई की तरफ रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना परिषद 2018-19 2017-18
1- शामली 41138 36849
2- ऊन 9187 8400
3- थानाभवन 11444 8681
कुल 61769 53868
(आंकड़े हेक्टेयर में है)


वर्ष गन्ने का रकबे (हेक्टेयर में)
2016-17 51,038
2017-18 53,867

जिले की गन्ना परिषद में जुड़े गांव
गन्ना परिषद गांव
1- शामली 174
2- थानाभवन 54
3- ऊन 64
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed