फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अफसरों की लापरवाही से घाटा उठा रहा परिवहन निगम

अफसरों की लापरवाही से घाटा उठा रहा परिवहन निगम

Mon, 25 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अफसरों की लापरवाही से घाटा उठा रहा परिवहन निगम
शामली। अफसरों की लापरवाही के चलते राज्य परिवहन निगम की बैठक नहीं होने से यूपी रोडवेज बसों का संचालन हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू के लिए नहीं हो पा रहा है। जबकि हरियाणा के पानीपत और करनाल जिलों से 31 और चंडीगढ़ से एक रोडवेज बस का संचालन शुरू हुए 24 दिन बीच चुके है। यूपी रोडवेज की बसों का संचालन न होने से परिवहन निगम को लगातार घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल एवं जम्मू कश्मीर राज्यों के साथ यूपी रोडवेज का बसों के संचालन के लिए समझौता हो चुका है। समझौते के बाद राजस्थान के 25 जिलों एवं शहरों के लिए यूपी रोडवेज की बसों का संचालन आठ माह से हो रहा है। इसके अलावा हरियाणा के पानीपत, करनाल और चंडीगढ़ डिपो से कुल 32 रोडवेज बसों का संचालन एक जून से यूपी के शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी और उत्तराखंड के जिलों के लिए शुरू हो चुका है। हरियाणा रोडवेज की ओर से बसों के संचालन के लिए रोड टैक्स जमा कराया जा चुका है।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज की बसों के संचालन अभी अटका हुआ है। बसों के लिए टाइम टेबिल तय करने के लिए मेरठ और सहारनपुुर परिक्षेत्र के अफसरों को बुलाया गया था। दोनों मंडलों से सिर्फ लिपिक स्तर के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था। पानीपत रोडवेज के जीएम राजकुमार ने बताया कि हरियाणा के सभी जिलों से पानीपत होकर यूपी जाने वाली रोडवेज बसो के टाइम टेबिल तैयार कर लिए गए है, जो शीघ्र यूपी के जिलों को भेज दिए जाएंगे। मेरठ और सहारनपुर के आरएम के मुताबिक यूपी रोडवेज बसों का संचालन का टाइम टेबिल तय न होने के कारण हरियाणा रोडवेज को नहीं दे पाए है। राज्य परिवहन निगम की बैठक के बाद यूपी रोडवेज की 100 से ज्यादा बसों का संचालन हरियाणा, पंजाब और हिमाचल राज्यों के लिए होगा। एआरएम शामली मनोज वाजपेयी का कहना कि यूपी रोडवेज बसों का हरियाणा, पंजाब, हिमाचल राज्यों में संचालन के लिए परिवहन निगम की बैठक लखनऊ में होनी है। आखिर बैठक क्यों नही हो रही है? इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में परिवहन मंत्री से मिलकर करेंगे बात
भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल का कहना है कि वह लखनऊ में परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर समझौते के अनुसार हरियाणा, पंजाब और हिमाचल एवं जम्मू के लिए रोडवेज बसों के संचालन के लिए कार्रवाई कराएंगे।


आठ लाख का रोड टैक्स जमा हुआ
हरियाणा रोडवेज ने करनाल और पानीपत से शामली जिले में 31 रोडवेज बसों के संचालन के लिए आठ लाख 58 हजार 830 रुपये का रोड टैक्स जमा कराया है। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि हरियाणा के पानीपत रोडवेज डिपो ने 25 रोडवेज बसों के संचालन के लिए 7 लाख 28 हजार रुपये और करनाल डिपो ने छह रोडवेज बसों के लिए एक लाख 30 हजार 830 रुपये रोड टैक्स जमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed