{"_id":"5b2950684f1c1bb51e8b6c8a","slug":"111529434216-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने पर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने पर महिला की मौत
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
करंट लगने से महिला की मौत
झिंझाना।
ऊन चौकी क्षेत्र के गांव भमेड़ी शाहपुर में पंखे की सफाई करते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार करा दिया।
गांव भमेड़ी शाहपुर निवासी संजय की पत्नी पिंकी (35 ) सोमवार की रात टेबल फेन की सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसे जोरदार करंट लगा और वह दूर जा गिरी। परिवार के लोग उसको चिकित्सक के पास लेकर गए, तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने कानूनी कार्रवाई नहीं कराई। मृत महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला की मौत होने पर परिवार में मातम पसरा हुआ है।
स्कूल के मैदान पर मृत पड़ा मिला गोवंश
झिंझाना। कस्बा झिंझाना स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को एक गोवंश मृत पड़ा मिला। उसके पैर में रस्सी बंधी हुई थी। सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई है कि सोमवार रात में गोवंश (बछड़े) को हत्या के लिए ले जाते समय गश्ती पुलिस के आने पर आरोपी फरार हो गए। पैर बंधे रहने पर रातभर मैदान में पड़ा रहने पर गोवंश की मौत हो गई। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई। इसके बाद गड्ढा खुदवाकर गोवंश को दबवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।