{"_id":"5af09d9a4f1c1b3c0a8b88ed","slug":"111525718426-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहुंच गई वीवी पैट, शुरु हुई तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहुंच गई वीवी पैट, शुरु हुई तैयारियां
Updated Tue, 08 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में मतदान के दौरान ईवीएम के साथ प्रयोग होने वाली वीवी पैट मशीनें भी शामली पहुंच गई है। वीवी पैट मशीनों को गोरखपुर से मंगाया गया है।
सोमवार को तीन ट्रकों में लादकर वीवी पैट मशीनों को शामली कलक्ट्रेट लाया गया। इसके बाद उनको कलक्ट्रेट के स्टोर में जमा करा दिया गया। वहीं पर ईवीएम मशीनों को तैयार कराया जा रहा है, जिनसे मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि ईवीएम और वीवी पैट मशीनों का पहली बार जिले में चुनाव के दौरान मतदान में प्रयोग किया जाएगा। वीवी पैट मशीन से मतदाता को वह पर्ची दिखाई देती है, जो मतदान करने पर जारी होती है। वह पर्ची करीब सात सेकंड तक दिखाई देगी, ताकि मतदाता को यह पता चल जाए कि उसने जिसे वोट किया है वह सही है।