{"_id":"5aaab8fa4f1c1b4d0a8b5107","slug":"111521137914-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू का बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन
शामली। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने किसानों के उत्पीड़न को लेकर बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सामान्य योजना में स्टीमेट के नाम पर अवैध वसूली हो रही है।
भाकियू के प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को किसान खेड़ीकरमू बिजलीघर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। विनोद निर्वाल ने कहा कि सामान्य योजना में कनेक्शन के लिए 10,400 रुपये जमा होते हैं, लेकिन किसानों से इसके लिए सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके अलावा बकाया बिल भुगतान को लेकर किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर भी उत्पीड़न किया जा रहा है। उनकी मांग है कि मामले की जांच कराकर संबंधित बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर किसानों का शोषण बंद नहीं हुआ, तो भाकियू आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस दौरान कृष्णपाल, समरपाल सिंह, अमित, सुभाष, वीरपाल, समरपाल तोमर, किरणपाल, ओमपाल आदि मौजूद रहे।