{"_id":"5aa02a2d4f1c1b2d068ba479","slug":"111520445997-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को सफाई उपकरण और रिक्शा वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को सफाई उपकरण और रिक्शा वितरित
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
नगर पंचायत जलालाबाद द्वारा सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों का वितरण किया। सफाई कर्मचारी काफी समय से मांग कर रहे थे कि सफाई कर्मचारियों को रेहड़े, रिक्शा तथा जूते-वर्दी आदि सामान उपलब्ध कराया जाए। ताकि सफाई कार्य में किसी तरह की परेशानी न हो। एक सप्ताह पूर्व ही नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था। वहीं, बुधवार को कर्मचारियों को रिक्शा, रेहड़ा और फावड़े आदि का वितरण नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार और अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान चेयरमैन अब्दुल गफ्फार ने कहा कि कर्मचारियों को उपकरण मुहैया करा दिए हैं, अब नगर में सफाई व्यवस्था ठीक करना कर्मचारियों की जिम्मेदारी है और अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएं। सभासदों ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों को यूनिफॉर्म भी जल्दी ही दिलाई जाएगी।