{"_id":"5a9ed3004f1c1b2d068ba15b","slug":"111520358144-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त- डीआई जी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त- डीआई जी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त और डीआई जी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना
शामली। जिले में संपूर्ण समाधान दिवस में 150 शिकायतों में से मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। शामली कलक्ट्रेट में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं करने वाले अफसरों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस की फरियादियों की शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उधर, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने जिलापूर्ति कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल व डीआईजी शरद सचान ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने अधिकारियों को दंडित किया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस में चकरोड ,नाली ,पेड़ आदि से संबधित शिकायतें प्राप्त हुई। मंडलायुक्त ने एसडीएम को संबधित ग्राम के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक को अपने स्तर से भूमि विवाद का निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो पाया। इस अवसर पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा, एसडीएम सुरजीत सिंह सीओ अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार राकेश त्यागी समेत जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बाद में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने जिलापूर्ति कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में स्थित सभी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना और शिक्षा विभाग की ओर से जागरूकता प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई कार्य योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों, चिकित्सा विभाग द्वारा मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव, पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में सामान्य पाए जाने वाले रोगों से बचाव, कृषि विभाग द्वारा मृदा संरक्षण, जिला सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार सृजन से संबंधिंत जानकारी, व जिला ई0 गवर्नेन्स सोसाइटी शामली के अंतर्गत जनसेवा केंद्र संचालकों द्वारा डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित किए जाने पर अपने अपने विभाग से संबंधित जानकारियाँ जन सामान्य को दी गई। ऊन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंने जनसमस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर 45 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से दो शिकायतों का ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम विनोद कुमार तहसीलदार समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।