{"_id":"5a95a2de4f1c1b8a258b4912","slug":"111519755998-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मार्च तक पूरे होंगे भैंसवाल बाईपास के बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मार्च तक पूरे होंगे भैंसवाल बाईपास के बैनामे
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
शामली।
नवनिर्मित कलक्ट्रेट मुख्यालय को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से जोड़ने वाले भैंसवाल मिनी बाईपास के लिए बैनामे की प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी हो जाएगी।
साढ़े तीन किमी लंबाई और सात मीटर चौड़ाई वाले भैंसवाल मिनी बाईपास पर 16 करोड़ 24 लाख रुपये अनुमानित लागत आएगी। इसके सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में करीब पांच करोड़ रुपये जारी हुए थे। उसमें से भैैसवाल गांव के किसानों की भूमि के बैनामे पूरा हो गए थे, जबकि दूसरी किश्त नहीं आने की वजह से सिलावर और बनत कस्बे के बैनामे नहीं हो पाए थे। बाद में दूसरी किश्त जारी होने पर बाकी बैनामे की प्रक्रिया शुरू हुई। अधिकारियों के मुताबिक बीस मार्च तक सिलावर- बनत के किसानों के बैनामा कराने का काम पूरा हो जाएगा। बाईपास की निशानदेही का काम पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि भैंसवाल मिनी बाईपास की कुल लागत में अब तक सात करोड़ 21 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। शासन से तीन करोड़ रुपये की मांग की गई है। बाईपास पर 15- 50 मीटर लंबाई तक पत्थर व मिट्टी का कार्य पूरा हो गया है। सिलावर- बनत में मिट्टी कार्य अंडरपास का कार्य अधूरा है। शासन से अवशेष धनराशि आने के बाद अप्रैल माह तक भैंसवाल बाईपास का ज्यादातर निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है।