फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सहायक निदेशक ने गेहूं - सरसों की फसल का प्रदर्शन देखा

सहायक निदेशक ने गेहूं - सरसों की फसल का प्रदर्शन देखा

Sun, 18 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सहायक निदेशक ने गेहूं - सरसों की फसल का प्रदर्शन देखा
सहायक निदेशक ने गेहूं और सरसों की फसल का प्रदर्शन देखा
विज्ञापन


शामली। लखनऊ गन्ना विकास निदेशालय के सहायक निदेशक डाक्टर महेश कुमार ने कृषि विभाग की संचालित योजनाओं का शामली-थानाभवन ब्लाक के कई गांवों में स्थलीय निरीक्षण में गेहूं- सरसों की फसल के प्रदर्शन को देखा। उन्होंने फसलों की लाइनों की बुआई व फसलों की अच्छी स्थिति पर किसानों की प्रशंसा की । विभाग की योजनाओं में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, आत्मा, कृषि यंत्रीकरण,फार्म मशीनरी बैंक, बीज ग्राम योजना, सामान्य बीज वितरण योजनाओं का सत्यापन किया।

शनिवार को लखनऊ गन्ना विकास निदेशालय के सहायक निदेशक डाक्टर महेश कुमार ने राष्ट्रीय खाद्य सुुुरक्षा मिशन योजनांतर्गत थानाभवन ब्लाक के ग्राम खानपुुर निवासी जयपाल, भैंसवाल, खानपुर,अहमदपुर, शामली ब्लाक के ग्राम भैंसवाल में जगमेर को कृषि विभाग द्वारा दिए गए रोटावेटर यंत्र का सत्यापन किया। सत्यापन में यह जानकारी प्राप्त की कि रोटावेटर किसानो को वितरण किया गया है अथवा नही। आत्मा योजना के तहत थानाभवन ब्लाक के गांव अहमदपुुर में गेहूं व शामली ब्लाक के ग्राम महरमपुर में संदीप की सरसों व शामली ब्लाक के ग्राम भैसवाल में ब्रजेश देवी की गेहूं की फसल व फार्म स्कूल का प्रदर्शन देखा। किसानों की फसलों की लाइनों में बुआई व फसल की अच्छी स्थिति पर प्रशंसा की । आत्मा योजना के तहत के तहत प्रसार कार्यों की समीक्षा की गई। इस मौके पर कस्टम हायरिंग सेंटर योजना के तहत शामली ब्लाक के ग्राम गोहरनी निवासी अंकुर का निरीक्षण किया। योजना में किसान अंकुर ने ट्रैक्टर व सीड ड्रिल, रोटावेटर, हेरो, कल्टीवेटर, कृषि यंत्रों की किसानों का खरीददारी का सत्यापन कर लिया गया। बीज ग्राम योजना के तहत गेहूं बीज वितरण तथा अनुदान की धनराशि का भैैंसवाल गांव के किसान शिवदयाल, सुनील, ओमपाल मदनपाल का सत्यापन किया। इस दौरान उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा, आत्मा के उपपरियोजना निदेशक डाक्टर सुुबोध कुमार, राजेश कुमार,विशाल, यशपाल, सतेेंद्र, रविराज, संजय, मांगेराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed