फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अध्यक्ष पद पर दो, तो महासचिव पद पर तीन नामांकन पत्र दाखिल

अध्यक्ष पद पर दो, तो महासचिव पद पर तीन नामांकन पत्र दाखिल

Tue, 30 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर दो, तो महासचिव पद पर तीन नामांकन पत्र दाखिल
कैराना।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष 2018 की कार्यकारिणी के लिए नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद सहित एक दर्जन अधिवक्ता प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन जमशेद अली, सदस्यगण सुरेशचंद शर्मा, शमीम अहमद, सत्यवीर शर्मा, प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि बार कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए राजबीर सिंह, महासचिव पद पर संजय कुमार कश्यप व विशाल कुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम गोयल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शालिनी कौशिक व रविंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए नायाब सिद्दिकी व विरेंद्र कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर सदारत अली, वरिष्ठ सदस्य पद पर बाबूराम तथा कनिष्ठ सदस्य पद के लिए मोहम्मद अहसान व मुजम्मिल अहमद ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पूर्व शनिवार को अध्यक्ष पद पर खड़क सिंह चौहान, महासचिव पद पर मोहम्मद सालिम, सहसचिव प्रशासन पर मनीष कौशिक व नीरज कुमार तथा कनिष्ठ सदस्य पद के लिए हर्षवर्धन व सखावत ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन पत्र जमा किये जाने के बाद नामांकन पत्रों की जांच कार्रवाई शुरू की गई, इसमें सभी दाखिल नामांकन पत्र सही पाए गए।

वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मात्र एक नामांकन राधेश्याम गोयल, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र सदारत अली व वरिष्ठ सदस्य पद पर मात्र एक बाबूराम द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने से इन तीनों पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी निर्वाचित घोषित किए जाएंगे। जबकि अध्यक्ष पद के लिए खड़क सिंह चौहान व राजबीर सिंह के बीच रोमांचक मुकाबला होगा, तो वहीं महासचिव पद पर मोहम्मद सालिम व संजय कुमार कश्यप तथा विशाल कुमार गोयल के बीच कड़ा मुकाबला है। मंगलवार को प्रस्तुत नामांकन पत्रों के विरुद्ध लिखित आपत्तियां प्रस्तुत करने एवं निस्तारण तथा नामांकन पत्रों की वापसी का दिन है। एक फरवरी को अध्यक्ष व महासचिव सहित नौ पदों के लिए मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के उपरांत चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed