{"_id":"5a5901ef4f1c1bf6408b4787","slug":"111515782639-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू के लोगों ने दिया बिजलीघर पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू के लोगों ने दिया बिजलीघर पर धरना
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कांधला।
विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू के लोगों ने बिजलीघर पर धरना दिया और अधिकारियों पर आरोप लगाए। शुक्रवार को कस्बे के बिजलीघर पर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार और प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। धरने पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने अनेकों समस्याओं को रखकर उनके समाधान की मांग की। इस बीच पॉवर कॉरपोरेशन के किसी अधिकारी न पहुंचने से भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया और मामला डीएम के संज्ञान में डाला। डीएम से बात होने पर धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, अंकुर, बोबी, कय्यूम, बासिद, जाहिद हसन, नाजमा, सरवरी, बानो, सादिक, रविंद्र, देवेंद्र, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।