{"_id":"5a32b8634f1c1bd0408bcbab","slug":"111513273443-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान एकीकृत योजना का लाभ उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान एकीकृत योजना का लाभ उठाए
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कृषि विभाग की ओर आमवाली में किसान पाठशाला आयोजित की गई। शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुमार ने किया। उन्होंने किसानों को रोग ग्रस्त बीजों की बुआई न करने का सुझाव दिया। बताया मत्स्य पालन, फूलों की खेती, मधुमक्खी पालन से किसान की आय में वृद्धि कर सकते है। कृषि विशेषज्ञ वीरेंद्र सिंह ने किसानों को कृषि यंत्रों के प्रयोग करने की सलाह दी ।जिससे समय की बचत तथा अधिक लाभ प्राप्त होता है। जुताई और बुआई के लिए हैपीसीडर लाइन में बुआई के लिए सीड ड्रिल तथा फसल कटाई के लिए कबाईन एवं रीपर का प्रयोग करें। समय से उन्नतशील बीजों की बुआई, खेतों को समतल करने पर जोर दिया। गन्ने की अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए सीओ 238, सीओ 118 आदि का प्रयोग करने एवं जैविक खेती से आय दुगनी कर सकते है। एकीकृत मिशन योजना के तहत फल फूलों और मसालों की खेती, आलू, सब्जियों का बीज उत्पादन मधुमक्खी पालन, शीत गृह का निर्माण, पुराने बगीचों का जीर्णोद्धार, उच्च मूल्य स्तर पर शाक भाजी उत्पादन, खाद्यान्न भंडारण, कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के लिए सरकार से अनुदान ले सकते है। आत्मा योजना के उप परियोजना निदेशक सुबोध कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। किसान पाठशाला में अवनीश कुमार, बिजेंद्र सिंह, मांगेराम, अंकुर राठौर, होशियार सिंह, संजीव, धर्मवीर सिंह, विनोद कुमार, नाहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन