फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीएम को फाइल देने के बाद शिक्षकों के अंदर जगी कार्रवाई की आस

डीएम को फाइल देने के बाद शिक्षकों के अंदर जगी कार्रवाई की आस

Sat, 28 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
डीएम को फाइल देने के बाद शिक्षकों के अंदर जगी कार्रवाई की आस
वादों से नहीं चलेगा काम, धरना जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
शिक्षकों को बढ़े हुए वेतनमान का लाभ नहीं मिलने के कारण चौथे दिन भी शिक्षकों का बीएसए कार्यालय बनत में धरना जारी रहा। धरनारत शिक्षकों ने कहा कि वादों से काम नहीं चलेगा। बीएसए ने शिक्षकों को वार्ता के लिए बुलवाया, लेकिन शिक्षकों ने लिखित में दिए बिना धरना स्थगित करने से मना कर दिया। वहीं, डीएम ने बीएसए को शिक्षकों का पूरा डाटा मुजफ्फरनगर से कार्यालय में मंगाने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को बनत स्थित बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों का छठे वेतन आयोग का लाभ पाने के लिए धरना-प्रदर्शन जारी रहा। बृहस्पतिवार को कार्रवाई न होने पर शिक्षकों ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को मामले से संबंधित फाइल सौंपी थी। इसके बाद डीएम ने बीएसए चंद्रशेखर से समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद चौथे दिन बीएसए ने शिक्षकों को बुलवाकर फिर से वार्ता करते हुए धरना स्थगित करने की अपील की। वहीं, जल्द ही समस्या का समाधान कराने का भी आश्वासन दिया, जिसके बाद शिक्षकों ने उनसे लिखित में देने की अपील की। लिखित में आश्वासन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। शिक्षक संघ के कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 में कार्यालय मुजफ्फरनगर में था। सभी शिक्षकों के विकल्प पत्र और सर्विस बुक वहीं पर जमा है। उन्होंने बताया कि डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बीएसए को निर्देश देते हुए सभी लाभ से वंचित शिक्षकों के विकल्प पत्र व सर्विस बुक मुजफ्फरनगर कार्यालय में जल्द ही मंगवाकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे सभी शिक्षकों के अंदर कार्रवाई की आस जगी है। सभी शिक्षकों ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। अध्यक्षता रश्मि वर्मा व संचालन रवींद्र कुमार ने किया। वहीं, सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष चंदनलाल ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। इस दौरान रामेंद्र सिंह, नथ्थू सिंह, प्रवेंद्र सिंह, नीरज कुमार, संजीव, अमित, अनिल कुमार, प्रमोद शर्मा, प्रतिभा, मंजू, अनीता मलिक, सुदेश, उमा देवी, पुष्पा और शिक्षा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed