फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महाराजा अग्रसैन जयंती पर यज्ञ, गोष्ठी, जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान

महाराजा अग्रसैन जयंती पर यज्ञ, गोष्ठी, जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान

Fri, 22 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसैन जयंती पर यज्ञ, गोष्ठी, जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान
शामली।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर यज्ञ और गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को मिल रोड पर अग्रसेन पार्क में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर कुलदेवी मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें वैश्य अग्रवाल समाज के लोगों ने आहुति डाली। यज्ञ उपरांत सुख समृद्धि हेतु मां लक्ष्मी देवी व गोमती चक्र यंत्र को पंडित संतोष कुमार चौबे द्वारा मंत्रोच्चार द्वारा अभिमंत्रित कर आशीर्वाद स्वरूप प्रदान किए गए। मुख्य यजमान के रूप मेें शामली नगर पालिका परिषद के निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल ने पूजा अर्चना कराई। मौके पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में शामली के अध्यक्ष संजय संगल द्वारा सभी अतिथियों का फूल पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में शिवचरण दास संगल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रविद्र गोयल, विपिन, संजय, प्रवीण गोयल, अजय, मनीष, पवन, विशाल, मुकेश गोयल, विवेक, आकाश, राजीव, वैभव प्रकाश गोयल, सचिन गर्ग मौजूद रहे। सुधीर कुमार सिघंल ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed