फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दशरथ के घर जन्मे राम, मनाई खुशियां

दशरथ के घर जन्मे राम, मनाई खुशियां

Thu, 21 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
दशरथ के घर जन्मे राम, मनाई खुशियां
कांधला।
विज्ञापन

रामलीला मंचन में श्रीराम सहित चारों भाइयों का जन्म, नामकरण संस्कार और ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया।
कस्बा में मंगलवार शाम श्रीरामलीला कमेटी मंडप पंचवटी की ओर से रामलीला मंचन का शुभारंभ श्रीगणेश और श्रीराम की आरती के पश्चात हुआ। श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न जन्म पर दशरथ दरबार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। विश्वामित्र आगमन, तथा विश्वामित्र व दशरथ संवाद, अहिल्या उद्धार, ताड़का वध की लीला का कलाकारों ने मंचन किया। राम जन्म पर बधाइयां लेने की लीला में माली मालन का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान रामकुमार सिंघल, श्यामकुमार सिंघल, जोनी शर्मा, धनप्रकाश गोयल, राजीव गोयल, राजीव अग्रवाल, नीरज कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

उधर, पंजाबी धर्मशाला में आरती के पश्चात प्रोजेक्टर पर कैकेयी वरदान के रुप में भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास, भरत को राजतिलक, निषादराज भेंट, केवट संवाद, भारद्वाज मुनि से भेंट तथा दशरथ मरण की लीला का प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान मोहनलाल चावला, अनिल कुमार मित्तल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंघल, भीम सैनी, अमित कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed