{"_id":"59c166064f1c1b37688b56e9","slug":"111505846790-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मजदूर की मौत, परिजनों ने थाने पर शव रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मजदूर की मौत, परिजनों ने थाने पर शव रखकर किया हंगामा
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
एक श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। श्रमिक की मजदूर की मौत से खफा परिजनों ने हंगामा कर दिया। लोगों का आक्रोश देखकर मौके से ठेकेदार फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने शव को थाने में ले जाकर रख दिया और हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में थाना प्रभारी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। श्रमिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में विद्युत पोल लगाने काम चल रहा है। मंगलवार को इस दौरान मजदूर खंभा लगा रहा था। इसी बीच खंभे के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे करंट का तेज झटका ऊंचागांव निवासी राजू को लगा। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर राजू के गांव के लोग आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार को पहले ही अवगत कराया गया था कि जिस स्थान पर कार्य किया जा रहा है, वहां से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। हादसा हो सकता है, इसलिए उस लाइन में विद्युत सप्लाई बंद करा दी जाए, लेकिन ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती गई। लोगों का आक्रोश देखकर ठेकेदार मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजन राजू के शव को लेकर थाने पहुंचे। शव को थाने में रखकर ठेकेदार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक मामले में तहरीर देने की तैयारी चल रही थी।